Posts

असफलता कभी निराश नहीं करती.... बल्कि आपको नए आइडिए देती है......

Image
आर सी मेहता दोस्तो आज से 3 वर्ष पहले की है एवं वास्तविक घटना है।हुवा यू की मेने उस समय एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया उस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में एक आइटम लगाना था जिसके लिए मेरे उस कार्यक्रम का संचालन कर रहे मेरे हितेषी भाई ने निस्वार्थ भाव से एक व्यक्ति को सजेस्ट किया कि आप उनसे यह आइटम लगवा लीजिए  वो 1000 रुपये में लगा देंगे। मेने कहा मेरे एक मित्र है वो भी यही कार्य करते है तथा उनको सामाजिक कार्य के लिए मुझे  कुछ भी नही देना पड़ेगा एवं 1000 की बचत हो जाएगी।मेने विचार किया कि वो भी अपना आइटम लेकर आएंगे भाड़ा भी लगेगा।तो एक काम करते है कि यह काम उनको ही दे देते है मित्र का क्यो इस सामाजिक कार्य के लिए ओब्लिकेशन लेवे तो मेने उनसे बिना रेट तय किये आइटम लगवाने हेतु बोल दिया।आयोजन शानदार हो गया।आज आइटम लगाया जिनका फोन  पेमेंट हेतु आया कि भाई सा कितना बिल बनाऊ।मेने कहा कि सामाजिक कार्य है एवम जिन्होंने आपका नाम सजेस्ट किया था उन्होंने मुझे बताया था कि 1000 रुपये में आप लगा देंगे।नही भाई सा यह कार्य 5000 का है वो भी उनकी वजह से इतने कम बताये है।इतने तो लगेंगे ही...

"बंधुत्व से व्यापार" JSG परिवार के साथ......

Image
आर सी मेहता, JSGIF मेवाड़ रीजन !! बंधुत्व  से व्यापार!! साथिओ,जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशन फेडरेशन के आदर्श वाक्य Walk together ,Talk togeather ,Act with one mind के साथ Grow more to serve more के उद्देश्य एवम बंधुत्व से प्रेम ,बंधुत्व के साथ, सेवा की भावना  से मेवाड़ रीजन के सभी ग्रुप्स एक मंच पर एक विचार धारा के साथ खूब सूरत अंदाज़ में फ़ेलोशिप के साथ सेवा कार्य कर रहे हे । फेडरेशन ने दूरगामी सोच रखते हुए एक स्लोगन पूर्व में और ऐड किया हे कि बंधुत्व से प्रेम ,बंधुत्व से  सेवा के साथ एवं अब बंधुत्व से व्यापार को भी जोड़ा है ताकि इन सेवा कार्यो तक ही सीमित नहीं रखते हुए कहा हे कि बंधुत्व के साथ business भी किया जा सके एवं हमारे सदस्यों को उसका फायदा मिल सके। बंधुओ ,मेरा मानना हे कि बंधुत्व से व्यापार हम दो तरह से कर सकते हे। पहला हे ग्रुप के द्वारा एवं दूसरा हे ग्रुप सदस्यों  द्वारा किये जा रहे कारोबार के साथ जुड़ कर।  अगर हम व्यापार ग्रुप द्वारा करना  चाहेंगे तो बहुत बड़ा बिज़नेस करने के बारे में सोच सकते हे।  आज सिर्फ हम मेवाड़ रीजन के ग्रुप्स परिवार क...

रिश्ता बनाने से पूर्व की आवश्यक महत्वपूर्ण बाते

Image
आर सी मेहता, वैवाहिक रिश्ता बनाने से पूर्व की महत्वपूर्ण बातें  ✅व्यावहारिक जीवन में पद प्रतिष्ठा,धन संपत्ति एवम बल देख कर कभी भी रिश्ता नहीं बनाना चाहिए एवं न ही भावुकता में आकर रिश्ता बनाना चाहिए। रिश्ता बनाने से पहले एक दूसरे के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल करना अति आवश्यक है और उससे भी ज्यादा आवश्यक है कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे के बारे में दस्तावेज मांगे और पूर्ण छानबीन के बाद ही रिश्ता बनाए। निम्न दस्तावेजों की पूर्ण जांच किए बिना  कभी भी संतुष्ट न हो एवम रिश्ता नहीं बनाए। क्योंकि भाग्य तो नहीं बदला जा सकता है लेकिन अच्छे भाग्य के लिए प्रयास तो किया जा सकता है। शादी मुहरत राशि या जन्म कुंडली देखकर नहीं,बल्कि सच्चाई देख कर होनी चाहिए वरना रिश्ते टूटने में कोई समय नहीं लगेगा ।अतः निम्न दस्तावेज अवश्य मांगे और उनकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करे: 1.दोनों वयस्क है या नहीं इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की प्रति यानी लड़के की उम्र 21वर्ष एवं लडक़ी कि 18वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। 1 मेडिकल रिपोर्ट एवं ब्लड ग्रुप मैच करे न की जन्म कुंडली। 2 शिक्षा के मूल दस्तावेज की जांच पड़ताल कर...

मै पुछता हुं किसके लिए?

Image
दोस्तो, 💯आज आपसे एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं कि आपने बहुत मेहनत व ईमानदारी से एक- एक रुपया जोड़कर  पैसा इकट्ठा कियाऔर वो ही सारा पैसा आपने किसी जरूरत मन्द को उधार दिया या बैंक अथवा सोसायटी में जमा करवाया हो या फिक्स्ड डिपोजिट करवाई हो और यह सोच के कि यह पैसा मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा । लेकिन दिया  हुआ पैसा किसी भी कारण से वो डूब जाए या बैंक अथवा संस्था फेल हो जाए और आप उसकी वजह से आप जीरो हो जाए तो आप अपना गुस्सा सारा ईश्वर पर ही निकालते हो, और आप ईश्वर को  केसे कोसते हो जैसे सारा काम आपने ईश्वर के कहने पर किया हो:-  ✅हे "भगवान" ये क्या हो गया ? ✅मैंने कितनी मेहनत से ये पैसा कमाया था। ✅ ना दिन नही देखा और ना रात देखी मैने तो मेहनत के साथ पैसा कमाया था। ✅माँ बाप की सेवा नही की और पैसा कमाया, ✅बच्चों की परवरीश नही की और पैसा कमाया! ✅पत्नी की सेहत की ओर ध्यान नही दिया!उसके साथ समय नहीं गुजारा और पैसा कमाया! ✅रिश्तेदार,भाईबन्द, बाल बच्चे,परिवार और यार- दोस्तों से भी किसी तरह की हमदर्दी न रखते हुए और पैसा कमाया ! ✅जीवन भर हाय पैसा हाय पैसा किया! ना चैन...

कोविड -19,लोक डॉउन -घर में रहने का संकल्प- मेरा अनुभव

Image
कोविड  -19 लोक डॉउन -घर में रहने का संकल्प- मेरा अनुभव " इस संकट व आपदा की घड़ी को सकारात्मक नजरिये से देखे तो हमे, जो खुशियाँ चाहते हुए भी हम न ले सके ,वो खुशियाँ इस लॉक डाउन के मौके पर सरप्राइज गिफ्ट के रूप में हमें प्राप्त हुई  है " कोरोना वॉयरस ने  पूरी दुनिया  में तहलका मचा  रखा हे। हर व्यक्ति  इस  महामारी से भयभीत है , डरा हुआ है, सहमा हुआ है। हर देश अपने पूर्ण शक्ति व साधनो के साथ इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए  युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा हे और इस जंग को जितने का अपना अपना प्रयास पूर्ण रूप से निरन्तर जारी रखा हुआ है। दुनिया के सारे वैज्ञानिक,रिसर्चकर्ता  सारी टेक्नोलॉजी, प्रयोगशालाए व सभी संसाधनों के साथ  इसका उपचार ढूंढने में जी जान से लगे हुए हे। देश की सरकारे गंभीरता के साथ सभी को बचाने पर लगी हुई है।देश की सरकारी मशीनरी देश की सेवा के लिए स शर्त लगी हुई हे। "जान हे तो जहान है"  यह कोई साधारण वाक्य  नहीं है इस महत्वपूर्ण वाक्य को सार्थक बनाने हेतु  हमारे लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी...

पहला कदम सुकून का

Image
आर सी मेहता अभिनन्दन ,अभिवादन एवं जय जिनेन्द्र। दोस्तों, आज बलॉगर की साईड पर मेरा पहला कदम, है  जो बिना ज्ञान व बिना अनुभव के है । मै आपको  बताना चाहता हूँ कि मै कोई लेखक नहीं हूँ ,न कोई साहित्यकार हूँ एवं न हि विद्वान हूँ बस मै साधारण शिक्षित नागरिक हूँ। हम सभी के अन्दर कुछ करने का जूनून छिपा हुआ होता है उसी तरह मेरे अंदर भी एक सकारात्मक ऊर्जा भरा एक  जूनून छिपा हुआ हे जो हमेशा मुझे याद दिलाता रहता है कि कुछ अपने लिए ही नहीं बल्कि कुछ अपनों के लिए तो कुछ कर एवं उस जूनून को कब  तक अन्दर दबा के रखेगा ,कब तक उसको बाहर न निकालेगा वो हमेशा मुझे  धकेलता रहता हे और में उसको बाहर निकालने की हिम्मत नहीं कर पाया हूं लेकिन आज वो समय आया है और मै जागृत हुवा हूं जो  आज मुझे मन की ख़ुशी प्रदान करेगा।  बस मै इतना ही समझता हूँ कि मै अपने दिल की बात जो अन्दर create   होती हे अगर उसको समय पर उसका उपयोग नहीं होता हे तो वो अंदर बना हुआ बुलबुला समाप्त हो  जाता है।...