Posts

मेरी कहानी

Image
आर.सी.मेहता  टैक्स कंसलटेंट, आर.सी. मेहता एन्ड एसोसिएट्स ,  उदयपुर (राज ) ****** उपाध्यक्ष एवं अंतरास्ट्रीय डायरेक्टर ,2025 -27  जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटर नेशनल फ़ेडरेशन  मेरी कहानी  (वर्क मॉब की वेबसाईट पर प्रकाशित ) जीवन एक प्रेरणा है;  चुनौतियाँ हमें आकार देती हैं और सच्ची सफलता प्रतिकूल परिस्थितियों से उभरती है। एक समर्पित टैक्स कंसल्टेंट,  रमेश चंद्र मेहता जो आर.सी.मेहता के नाम से समाज में अपने प्रभावशाली योगदान के लिए भी जाने जाते हैं। अपने जैन सोश्यल ग्रुप के माध्यम से, उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में , समाज के अविवाहित बच्चो के लिए विवाह के लिये बायोडाटा की पुस्तिका का प्रकाशन और विवाह विच्छेद रोकने हेतु परामर्श पर केंद्र ,अन्य विभिन्न प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं, जिसके लिए उन्हें कई सम्मान एवं पुरस्कार मिले हैं और उन्हें 600 से अधिक ‘पगड़ी’ से भी सम्मानित किया गया है। आर.सी.मेहता एक अनुभवी टैक्स कंसल्टेंट हैं, जिनके पास टैक्सेशन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव है, वह 1983 से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं। वह उदयपुर में एक सुप्रतिष्ठित टैक्सेश...
आर.सी.मेहता विवाह विच्छेद एवं पारिवारिक झगड़ों के मामलों के निपटान हेतु आवयश्क कानून बनाने या काननू में संशोधन करने हेतु ज्ञापन  उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा बजट पूर्व मांगे गये सुझावों के तहत जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल के पूर्व उपाध्यक्ष आर.सी.मेहता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजे गये ज्ञापन में कहा कि आज सभ्य एवं प्रबुद्ध समाज का यह ज्वलंत विषय है कि पारिवारिक,पति पत्नी के बीच के झगड़ो को लेकर विवाह विच्छेद के मामलों की संख्या दिन प्रति-दिन बढ़ती जा रही हैं जो एक गंभीर चिंतन का विषय है। समाज में टूट रहे रिश्तों को बचाये रखनें एवं उन मामलों को थानों एवं अदालतों में दर्ज होने से पूर्व पंजीकृत संस्थाओं या सामाजिक मंच को उन रिश्तों को सुधारनें हेतु अधिकार दिये जानें चाहिये और उन रिश्तों को बचायें रखने हेतु कानून में संशोधन करने या उसके लिये आवश्यक कानून बनाया जाना चाहिये। मेहता ने कहा कि हर छोटी छोटी बातो को लेकर आपसी रिश्ते टूट रहे,परिवारों का बिखराव हो रहा हैं, विवाह विच्छेद ,वृद्ध माता पिता एवं बच्चे असुरक्षित एवम उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं, माता पिता का बुढ़ापा तकली...

शीर्षक आप ही बताए..

Image
                    आर सी मेहता व्यक्तिगत विचार शीर्षक आपको ही बताना हैं। बात कुछ दिनों पूर्व  की है एक भव्य शानदार एवम गरिमामय समारोह का आयोजन हुआ । जिसमे मुझे भी साथियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने का गौरव मिला जिसमे पूरे देश से अपनी गायकी देने हेतु प्रतिभागी आए थे। हर प्रतिभागी पूर्ण तैयारी के साथ आये तथा हर एक प्रतिभागी ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां शानदार दी। निर्णायक मंडल भी अनुभवी था। निर्णायक मंडल ने परिणाम एवम विजेता सुनाने से पूर्व प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को लेकर हर प्रतिभागी के बारे में उनकी कमियां एवम अच्छाइयों का बखान कर बताया की इसको और कैसे अच्छा बना सकते थे । जो कमियां निकाली उसको भी विस्तृत में बता कर उन्हें संतुष्ट किया और प्रतिभागियों ने अपनी कमियों को उस वक्त सहर्ष स्वीकार भी किया और निर्णायक मंडल के सेमी फाइनल परिणाम को घोषित किया जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।कार्यक्रम फाइनल की और बढ़ा। फाइनल में जो भी प्रतिभागी पहुंचे उनको किसी भी तरह की शिकायत नहीं थी और आगे की तैयारी जी जान लगा कर ...

अमूल्य उपहार

Image
आर सी मेहता ।।अमूल्य उपहार।। श्री नितेश लोहार की पेंसिल द्वारा विधार्थी अभिलाषा बाघिर विद्यालय, ओटिसी,अंबामाता,उदयपुर जिंदगी में अचानक घटनाएं एवम हादसे होते हैं ,अचानक पहाड़ टूट जाता हैं,जो आपने योजनाएं बना रखी हो वो कुछ ही क्षणों में विफल हो जाती हैं और जिंदगी में कई बार अनचाहा नुकसान या दर्द सहन करना पड़ता हैं। दुख की धाराएं एक साथ बहती हैं ।राई का पहाड़ बन जाता हैं।आपके नही चाहने के उपरांत भी यह सभी बाते आपके खुशी के पलो को छीन लेती है तथा उस पर पानी फेर देती हैं । सपने चूर- चूर हो जाते हैं , यही जीवन की सच्चाई हैं एवम यही जिंदगी का एक पहलू है तथा एक अध्याय हैं , जो   हमेशा हमे रोने से हंसने तथा दुखी से खुश रहने तथा हमे प्रेरित करने तथा सीखने के कई अवसर एवम मौके देता है। यह मानव का स्वभाव हैं कि वो पहले लाभ एवम शुभ के बारे में न सोचते हुए वो उसके नुकसान का आंकलन पहले करता है यही जीवन की सच्चाई हैं, तो आईए आज विपरीत सोचते हैं...... , अच्छा सोचते हैं.....। उस क्षण को याद व स्मरण करते हैं जो आज जिंदगी में इसी तरह से खुशी के पल बिना बताए  हमे  पहले मिल जाए...

आप सर्वश्रेष्ठ है, बस जरूरत है तो सिर्फ सोच बदलने की।

Image
आर.सी.मेहता आप सर्वश्रेष्ठ है, बस जरूरत है सिर्फ सोच बदलने की। आप चाहे किसी भी संस्था/समाज अथवा कंपनी इत्यादि में किसी भी पद पर हो, आप अपनी संस्था/समाज या कंपनी को नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष/चेयरमैन अथवाअपने बॉस के प्रति मन में असंतोष पालने के बजाय, आपअपना काम इतनी खूबी से करिए कि आपके बिना आपके लीडर्स/ बॉस और आपकी संस्था/समाज अथवा कंपनी का काम ही ना चले। आप खुद को उनकी एक जरूरत बना दें। अगर आप अपने कार्यों की जिमेदारी से दूर भागते हैं तो आपका ध्यान शिकायत करने और कमियां ढूंढने में लगा रहेगा, तब आप अपना काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। क्योंकि आप सोचेंगे, वो बेवकूफ है, मैं इसके लिए इतना काम क्यों करूं? मैं कार्य करूंगा तो सारा श्रेय उन्ही को जायेगा,सम्मान भी उन्ही का होगा , मुझे क्या मिलेगा।अगर आप ऐसा सोचते हैं तो संस्था,समाज अथवा कंपनी को आपकी क्यों जरूरत है , तब उनको भी आपकी जरूरत नहीं रह जाएगी और आपको  निकाला भी जा सकता है अथवा आपका बहिष्कार भी किया जा सकता है। जो लोग टॉप तक पहुंचे हैं उन्होंने किसी के खिलाफ असंतोष की भावना रख कर तरक्की नहीं की । उन्होंने तरक्की इसलिए की, क्यो...

समाज के प्रति हमारा दायित्व

Image
           🌟आर सी मेहता🌟 🔸समाज के प्रति हमारा दायित्व🔸 समाज के प्रति हमारा दायित्व बिल्कुल उसी तरह है जैसा कि हमारा अपने परिवार के प्रति दायित्व होता है। हम जिस परिवार में जन्म लेते हैं जिस परिवार में रहते हैं, तो उस परिवार अर्थात उस परिवार सदस्यों के प्रति हमारा कुछ दायित्व बनता है। चाहे वो माता-पिता हो, पत्नी, भाई-बहन या पुत्र-पुत्री आदि हों। समाज भी हमारे परिवार की तरह होता है। ये एक वृहद स्तर का परिवार अर्थात बहुत बड़ा परिवार होता है। जब हम किसी समाज में जन्म लेते हैं तो स्वतः ही हमें कुछ अधिकार प्राप्त हो जाते हैं। समाज हमें संस्कार देता है। जीवन को जीने की शैली सिखाता है। हमें अनुशासन में रहना सिखाता है। हमें नियमों के अनुसार आचरण करने की कला सिखाता है। हमें नैतिकता का पाठ पड़ाता है।कुल मिलाकर समाज हमें असभ्य नागरिक से सभ्य नागरिक बनाता है, वरना हम जब इस दुनिया में आते हैं तो क्या होते हैं। समाज में रहकर ही तो हम मानव से सभ्य मानव बनते हैं। जब समाज  हमें इतना कुछ देता है तो क्या हमारा दायित्व नही बनता कि हम समाज को बदले में कुछ दे...

चलती का नाम गाड़ी

Image
आर. सी.मेहता ✨चलती का नाम गाड़ी✨ जिंदगी के रास्ते में बहुत  उतार -चढ़ाव  , मोड़, गड्डे इत्यादि देखने को मिलते है। फ़िर भी हम रुकते नहीं चलते रहते है।आगे बढ़ते रहते है।गिरने के समय संभलने की पूर्ण कोशिश करते है। कभी भूखे  सोते नहीं है फिर भी आगे बढ़ते रहते है ।         इसीलिए तो  जिंदगी को "चलती का नाम गाड़ी " कहते है।उस गाड़ी के हर मोड़ पर बहुत सारे  "लाईफ के टर्निग प्वाइंट"  हमे हर क्षण मिलते हे लेकिन वो चांस हम लेते नहीं है और  छोड़ते हुए आगे बढ़ जाते है।विचार कीजिए ?  अगर हम वो जिंदगी के बदलाव के सकारात्मक चांस जो हमे जिंदगी में हर क्षण मिल रहे है उनको लेकर आगे बढ़े तो जिंदगी जीने के लिए कितनी आसान व सरल बन सकती है क्योंकि हम जिंदगी के कठिन रास्तों को तो पार करने में तो सक्षम है। ✅ 💯बात सरल हे लेकिन गंभीर और विचारणीय है। 🙏 आर सी मेहता ♣️♥️♠️♦️

परिवार,समाज व संगठन का जीवन में बड़ा महत्व है।

Image
आर सी मेहता मनुष्य के जीवन में परिवार,समाज व संगठन का बड़ा महत्व है। हम सभी के जीवन में परिवार, समाज व संगठन का बड़ा महत्व होता है। अकेला व्यक्ति शक्तिहीन है, जबकि संगठित परिवार,समाज व संगठन होने पर उसमें सभी शक्तियां आ जाती है। इसीलिए कहते है की संगठन की शक्ति से  बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से किए जा सकते है।परिवार, समाज व संगठन में ही हम सभी की समस्याओं का समाधान भी है और उस समस्या का हल भी। जो परिवार और समाज व संगठन  संगठित होता है उसमे हमेशा खुशियां और शांति बनी हुई रहती है और ऐसा परिवार व संगठन हमेशा तरक्की के नित नए सोपान तय करता है।  संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है, जबकि बिखराव किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं होता है। संगठन का मार्ग ही हम सभी की विजय का मार्ग होता है।सभी अच्छे कार्यों के लिए संगठन वरदान साबित होता है। प्रत्येक धर्म एवं साहित्य संगठन और एकता का संदेश देते हैं। सभी धर्मों में कहा गया है कि परस्पर प्रेमपूर्वक वार्तालाप करना चाहिए।संवाद होना चाहिए। जब संगठन एकमत होकर कार्य करता है तो संपन्नता और प्रगति की ओर अग्रसर होता है। संगठन...

मेहनत से अर्जित धन शुकुन देता है …..

Image
आर सी मेहता मेहनत से अर्जित धन शुकुन देता है …..   मेरे परम स्वजनों, बात है वर्ष 2008 से पहले की, एक दिन मेरे एक क्लाइंट का ऑफिशल कार्य था मेने उस कार्य के लिए मेने मेरी क्षमता से अधिक राशि मांगी और क्लाइंट ने उसी समय निकाल कर मुझे मांगी हुई फ़ीस प्रदान कर दी। मैने प्रथम प्रॉयोरिटी के साथ शाम तक वो कार्य कर दिया।क्लाइंट बहुत खुश हुवा। लेकिन मुझे पूरी रात भर नींद नही आई और बेचैनी के साथ करवटे  बदलते हुवे सुबह हो गयी।रात भर सोचता रहा कि आज एक छोटे से झूठ से कितना पैसा मिल सकता है।यह कार्य मेने पहले से क्यों नही किया। अगर किया होता तो परिवार को कितना खुश रख सकता था।लेकिन यह सारे क्षणिक विचार मुझे मेरे मन को पहले खुशी देते रहे और बाद में कोसते रहे लेकिन मेरे पर हावी नही हो सके।मेने प्रातः उसका समाधान आखिर निकाल ही लिया और फ्रेश होकर क्लाइंट के घर पहुँचा और पूरी राशि मे से खर्चा 10 प्रतिशत निकाल कर 90 प्रतिशत की राशी पुनः क्लाइंट को लौटाई तो क्लाइंट भोचका हो गया और उसने पूछा कि मेरे से कोई गलती हो गयी हो तो बताये या और पैसा देना हो तो भी बताए। मेने बताया गलती आप से ...

छोड़ो फिक्र, जवां रहे जिंदगी भर…..।

Image
आर.सी.मेहता छोड़ो फिक्र, जवां रहे जिंदगी भर…..। जवां उम्र से नहीं मन से होते है ... ।                  यह शारीरिक से ज्यादा मानसिक अवस्था हे …।युवा बने रहने के लिए उम्र कोई बंधन नहीं..।    यह तो एक महज एक आंकड़ा है। ये सात बातें आपको हमेशा बनाए रखेंगी  जवान :                                                1.हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहे ।   2.दूसरों से तुलना बंद करें ।                      3.एक दिन "ईडियट डे" मनाए ।        4.मानसिक संरक्षण पर काम करें ।            5.खुद को हमेशा व्यस्त रखें ।                6.असल जिंदगी में कुछ दोस्त बनाएं    7.चुनौतियों को स्वीकार करें  यह 5 आदतें अपनाए,  तन व मन से दूर होगा बुढ़ापा : 1.जल्दी सोए...

दिल से कहो और हौसले की उड़ान भरो।

Image
                    आर सी मेहता, दोस्तो, मैने अभी तक जो सपने देखे है वो हमेशा सच हुए है,आपको बताना चाहता हूँ कि सपने देखते है तो हकीकत में बदलते है एवं दिल से कही हुई बात  भी उसी तरह हकीकत में बदलती है ।कभी भी दिल से कही हुई बात असत्य नही हो सकती । वो सपनो से कई गुना लक्ष्य को हासिल करती है । हाँ, वो दिल से कही हुई बात आज की मजाक जरूर बन सकती है, उनके लिए जिनके पास न तो दिल है एवं न ही सपने। मैं सोचता हूँ कि  वो कही हुई दिल की बात हो सकती है आपकी कल की उपलब्धि।  यह सत्य घटना है वर्ष 2008 के पहले की ।मेरे एक क्लाइंट उदयपुर कॉटन मिल में ऑफीसर के पद पर कार्यरत थे तथा वो उनकी पत्नी के नाम से यहां पर व्यवसाय कर रहे थे । मैने ही उन्हें सेल्स टैक्स का रजिस्ट्रेशन दिलाया था तथा वो उसमे धागे की बोबीम की ट्रेडिंग का कार्य कर रहै थे।पत्नी का आयकर का रिटर्न् भी मै ही तैयार करता था। कुछ दिनों में उनका ट्रांसफर देहली हो गया एवं परिवार सहित उन्हें वहां पर शिफ्ट हो गए क्योकि वो गाजियाबाद के निवासी थे। वो बहुत ही हंसमुखी स्वभाव...

असफलता कभी निराश नहीं करती.... बल्कि आपको नए आइडिए देती है......

Image
आर सी मेहता दोस्तो आज से 3 वर्ष पहले की है एवं वास्तविक घटना है।हुवा यू की मेने उस समय एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया उस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में एक आइटम लगाना था जिसके लिए मेरे उस कार्यक्रम का संचालन कर रहे मेरे हितेषी भाई ने निस्वार्थ भाव से एक व्यक्ति को सजेस्ट किया कि आप उनसे यह आइटम लगवा लीजिए  वो 1000 रुपये में लगा देंगे। मेने कहा मेरे एक मित्र है वो भी यही कार्य करते है तथा उनको सामाजिक कार्य के लिए मुझे  कुछ भी नही देना पड़ेगा एवं 1000 की बचत हो जाएगी।मेने विचार किया कि वो भी अपना आइटम लेकर आएंगे भाड़ा भी लगेगा।तो एक काम करते है कि यह काम उनको ही दे देते है मित्र का क्यो इस सामाजिक कार्य के लिए ओब्लिकेशन लेवे तो मेने उनसे बिना रेट तय किये आइटम लगवाने हेतु बोल दिया।आयोजन शानदार हो गया।आज आइटम लगाया जिनका फोन  पेमेंट हेतु आया कि भाई सा कितना बिल बनाऊ।मेने कहा कि सामाजिक कार्य है एवम जिन्होंने आपका नाम सजेस्ट किया था उन्होंने मुझे बताया था कि 1000 रुपये में आप लगा देंगे।नही भाई सा यह कार्य 5000 का है वो भी उनकी वजह से इतने कम बताये है।इतने तो लगेंगे ही...

"बंधुत्व से व्यापार" JSG परिवार के साथ......

Image
आर सी मेहता, JSGIF मेवाड़ रीजन !! बंधुत्व  से व्यापार!! साथिओ,जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशन फेडरेशन के आदर्श वाक्य Walk together ,Talk togeather ,Act with one mind के साथ Grow more to serve more के उद्देश्य एवम बंधुत्व से प्रेम ,बंधुत्व के साथ, सेवा की भावना  से मेवाड़ रीजन के सभी ग्रुप्स एक मंच पर एक विचार धारा के साथ खूब सूरत अंदाज़ में फ़ेलोशिप के साथ सेवा कार्य कर रहे हे । फेडरेशन ने दूरगामी सोच रखते हुए एक स्लोगन पूर्व में और ऐड किया हे कि बंधुत्व से प्रेम ,बंधुत्व से  सेवा के साथ एवं अब बंधुत्व से व्यापार को भी जोड़ा है ताकि इन सेवा कार्यो तक ही सीमित नहीं रखते हुए कहा हे कि बंधुत्व के साथ business भी किया जा सके एवं हमारे सदस्यों को उसका फायदा मिल सके। बंधुओ ,मेरा मानना हे कि बंधुत्व से व्यापार हम दो तरह से कर सकते हे। पहला हे ग्रुप के द्वारा एवं दूसरा हे ग्रुप सदस्यों  द्वारा किये जा रहे कारोबार के साथ जुड़ कर।  अगर हम व्यापार ग्रुप द्वारा करना  चाहेंगे तो बहुत बड़ा बिज़नेस करने के बारे में सोच सकते हे।  आज सिर्फ हम मेवाड़ रीजन के ग्रुप्स परिवार क...

रिश्ता बनाने से पूर्व की आवश्यक महत्वपूर्ण बाते

Image
आर सी मेहता, वैवाहिक रिश्ता बनाने से पूर्व की महत्वपूर्ण बातें  ✅व्यावहारिक जीवन में पद प्रतिष्ठा,धन संपत्ति एवम बल देख कर कभी भी रिश्ता नहीं बनाना चाहिए एवं न ही भावुकता में आकर रिश्ता बनाना चाहिए। रिश्ता बनाने से पहले एक दूसरे के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल करना अति आवश्यक है और उससे भी ज्यादा आवश्यक है कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे के बारे में दस्तावेज मांगे और पूर्ण छानबीन के बाद ही रिश्ता बनाए। निम्न दस्तावेजों की पूर्ण जांच किए बिना  कभी भी संतुष्ट न हो एवम रिश्ता नहीं बनाए। क्योंकि भाग्य तो नहीं बदला जा सकता है लेकिन अच्छे भाग्य के लिए प्रयास तो किया जा सकता है। शादी मुहरत राशि या जन्म कुंडली देखकर नहीं,बल्कि सच्चाई देख कर होनी चाहिए वरना रिश्ते टूटने में कोई समय नहीं लगेगा ।अतः निम्न दस्तावेज अवश्य मांगे और उनकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करे: 1.दोनों वयस्क है या नहीं इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की प्रति यानी लड़के की उम्र 21वर्ष एवं लडक़ी कि 18वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। 1 मेडिकल रिपोर्ट एवं ब्लड ग्रुप मैच करे न की जन्म कुंडली। 2 शिक्षा के मूल दस्तावेज की जांच पड़ताल कर...

मै पुछता हुं किसके लिए?

Image
दोस्तो, 💯आज आपसे एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं कि आपने बहुत मेहनत व ईमानदारी से एक- एक रुपया जोड़कर  पैसा इकट्ठा कियाऔर वो ही सारा पैसा आपने किसी जरूरत मन्द को उधार दिया या बैंक अथवा सोसायटी में जमा करवाया हो या फिक्स्ड डिपोजिट करवाई हो और यह सोच के कि यह पैसा मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा । लेकिन दिया  हुआ पैसा किसी भी कारण से वो डूब जाए या बैंक अथवा संस्था फेल हो जाए और आप उसकी वजह से आप जीरो हो जाए तो आप अपना गुस्सा सारा ईश्वर पर ही निकालते हो, और आप ईश्वर को  केसे कोसते हो जैसे सारा काम आपने ईश्वर के कहने पर किया हो:-  ✅हे "भगवान" ये क्या हो गया ? ✅मैंने कितनी मेहनत से ये पैसा कमाया था। ✅ ना दिन नही देखा और ना रात देखी मैने तो मेहनत के साथ पैसा कमाया था। ✅माँ बाप की सेवा नही की और पैसा कमाया, ✅बच्चों की परवरीश नही की और पैसा कमाया! ✅पत्नी की सेहत की ओर ध्यान नही दिया!उसके साथ समय नहीं गुजारा और पैसा कमाया! ✅रिश्तेदार,भाईबन्द, बाल बच्चे,परिवार और यार- दोस्तों से भी किसी तरह की हमदर्दी न रखते हुए और पैसा कमाया ! ✅जीवन भर हाय पैसा हाय पैसा किया! ना चैन...

कोविड -19,लोक डॉउन -घर में रहने का संकल्प- मेरा अनुभव

Image
कोविड  -19 लोक डॉउन -घर में रहने का संकल्प- मेरा अनुभव " इस संकट व आपदा की घड़ी को सकारात्मक नजरिये से देखे तो हमे, जो खुशियाँ चाहते हुए भी हम न ले सके ,वो खुशियाँ इस लॉक डाउन के मौके पर सरप्राइज गिफ्ट के रूप में हमें प्राप्त हुई  है " कोरोना वॉयरस ने  पूरी दुनिया  में तहलका मचा  रखा हे। हर व्यक्ति  इस  महामारी से भयभीत है , डरा हुआ है, सहमा हुआ है। हर देश अपने पूर्ण शक्ति व साधनो के साथ इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए  युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा हे और इस जंग को जितने का अपना अपना प्रयास पूर्ण रूप से निरन्तर जारी रखा हुआ है। दुनिया के सारे वैज्ञानिक,रिसर्चकर्ता  सारी टेक्नोलॉजी, प्रयोगशालाए व सभी संसाधनों के साथ  इसका उपचार ढूंढने में जी जान से लगे हुए हे। देश की सरकारे गंभीरता के साथ सभी को बचाने पर लगी हुई है।देश की सरकारी मशीनरी देश की सेवा के लिए स शर्त लगी हुई हे। "जान हे तो जहान है"  यह कोई साधारण वाक्य  नहीं है इस महत्वपूर्ण वाक्य को सार्थक बनाने हेतु  हमारे लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी...

पहला कदम सुकून का

Image
आर सी मेहता अभिनन्दन ,अभिवादन एवं जय जिनेन्द्र। दोस्तों, आज बलॉगर की साईड पर मेरा पहला कदम, है  जो बिना ज्ञान व बिना अनुभव के है । मै आपको  बताना चाहता हूँ कि मै कोई लेखक नहीं हूँ ,न कोई साहित्यकार हूँ एवं न हि विद्वान हूँ बस मै साधारण शिक्षित नागरिक हूँ। हम सभी के अन्दर कुछ करने का जूनून छिपा हुआ होता है उसी तरह मेरे अंदर भी एक सकारात्मक ऊर्जा भरा एक  जूनून छिपा हुआ हे जो हमेशा मुझे याद दिलाता रहता है कि कुछ अपने लिए ही नहीं बल्कि कुछ अपनों के लिए तो कुछ कर एवं उस जूनून को कब  तक अन्दर दबा के रखेगा ,कब तक उसको बाहर न निकालेगा वो हमेशा मुझे  धकेलता रहता हे और में उसको बाहर निकालने की हिम्मत नहीं कर पाया हूं लेकिन आज वो समय आया है और मै जागृत हुवा हूं जो  आज मुझे मन की ख़ुशी प्रदान करेगा।  बस मै इतना ही समझता हूँ कि मै अपने दिल की बात जो अन्दर create   होती हे अगर उसको समय पर उसका उपयोग नहीं होता हे तो वो अंदर बना हुआ बुलबुला समाप्त हो  जाता है।...